Girl in a jacket
HomePunjabMogaपंजाबः नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

पंजाबः नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः सदर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप फिरोजपुर के गांव कुलगड़ी निवासी सागर पर लगा है। आरोपी ने इस दौरान नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। गांव कुलगड़ी जिला फिरोजपुर निवासी सागर नाबालिग लड़की के गांव में मजदूरी का काम करता था।

इस दौरान सागर और लड़की की बात होने लगी, जिसको सागर अपनी बातों में बहला-फुसलाकर 12 अक्टूबर को अपने साथ मोहाली ले गया। जहां पर उसने नाबालिग के साथ जबरन रेप किया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को कॉल कर अपने मोहाली होने की सूचना दी। परिजनों उसको मोहाली से लेकर आए और मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करा दिया। जिसकी शिकायत थाना सदर में दी गई। वहीं, जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के बयानों के आधार पर सागर पुत्र नामालूम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -