Himachalपंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ Proclamation नोटिस जारी

पंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ Proclamation नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ प्रोकलामेशन नोटिस जारी किया गया है। उक्त दोनों आरोपी कैनेडा में छिपे हुए है और वहीं से अपना गिरोह चला रहे है। जिसके तहत अब उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। विशेष सीबीआई-सह-एनआईए न्यायाधीश राकेश कुमार गुप्ता की अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 के तहत एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कनाडा से संचालित आरोपियों को पेश होने के लिए कहा गया है।

अगर 18 मई तक गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला और हरदीप निज्जर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो दोनों को भगोड़ा घोषित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 8 अक्टूबर, 2021 को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, दोनों को 18 मई तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। ऐसा ना करने की सूरत में उनके विरुद्ध भगौड़ा अपराधी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इन दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अगर पंजाब की बात करें तो यहां भी कई मामलों में दोनों आरोपी शामिल हैं।

बता दें कि एनआईए ने पहले केटीएफ के कनाडा अपराध प्रमुख पर 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी, जो 2021 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश से जुड़ा था। अर्श डल्ला पंजाब के मोगा का रहने वाला है और अब वह कैनेडा में रह रहा है। कई आतंकवादी गतिविधियों में आरोपी नामजद है। इसके खिलाफ 2022 में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक अर्शदीप डल्ला यूएपीए तहत वांछित आतंकी हरदीप निज्जर का करीबी है। ये आतंकवादी गतिविधियां हत्या, जबरन वसूली, बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी से जुड़ी हुई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...