Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

पंजाबः खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अमृतपाल सिंह हेयर को फिलीपींस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह आतंकी अर्श डल्ला का खास है। खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डल्ला का सारा ऑपरेशन फिलीपींस में बैठकर गैंगस्टर मनप्रीत और अमृतपाल सिंह हेयर ही संभाल रहे थे। अमृतपाल सिंह हेयर पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। वह कई वर्षों से फिलीपींस में रह रहा था।

उसने पंजाब में कई खूनी वारदात को अंजाम भी दिलवाया है। इंटरपोल, सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की सहयोग से आरोपी को भारत लाना संभव हो पाया। इसी वर्ष गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर अर्श डाला को आतंकी घोषित किया है। अर्श के कहने पर ही वह रंगदारी के लिए कॉल करता था। बताया यह भी जा रहा कि गैंगस्टर के आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) साथ भी संबंध है। इसके साथ आतंकी सुक्खा दुलेके के साथ भी संबंध है। बुधवार को एयरपोर्ट पर जैसे ही आरोपी को लाया गया तो एनआईए ने इसे गिरफ्तार कर लिया। मार्च महीने में इंटरपोल ने इसे इलो-इलो शहर से गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -