चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान में लेकर सियासत गरमा गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट में रैली दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं किसी फर्जी को प्रधानमंत्री पद पर नहीं देखना। प्रताप बाजवा के इस बयान के बाद हर कोई निंदा कर रहा है। इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा है कि फर्जी कौन है।
क्या मनमोहन सिंह फर्जी या फिर नरसिम्हा फर्जी है। कांग्रेस से बीजेपी में गई जाखड़ व राजकुमार वेरका ने कहा कि जब प्रताप बाजवा ये बयान दे रहे थे तब स्टेज पर सभी सीनियर नेता मौजूद थे किसी ने उन्हें ऐस कहन से नहीं रोका। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह का अपमान किया है। जाखड़ ने कहा कि प्रताप बाजवा को क्यों नहीं रोका गया? उन्हें रोकना चाहिए था। जाखड़ ने हा कि वह सबको जानते हैं की कौन कितने पानी में है। इस बीच भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार तक ही रह गई है।

