बठिंडा: थाना कोतवाली पुलिस ने टाटा नमक की नकली मुहर लगाकर नमक बेचने वाले एक दुकानदार को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर की है। इस दौरान पुलिस ने दुकानदार के पास से भारी मात्रा में नकली टाटा नमक के पैकेट भी बरामद किए हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फील्ड आफिसर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ के मनप्रीत सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बठिंडा की घुम्यार बस्ती स्थित नारायण ट्रेडर्स कंपनी टाटा कंपनी द्वारा अपने नमक पर टाटा कंपनी की मुहर लगाकर बेचा जा रहा है। कंपनी बाजार में असली नमक बताकर सप्लाई कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से नकली टाटा नमक के पैकेट बरामद किए। साथ ही आरोपी दुकानदार हैप्पी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
