Himachalपंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर : शहर के अड्डा खाई वाला में पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक चोर का पीछा किया जा रहा था और जब पुलिस उसको पकड़ रही थी तो पास में से एक गुजर रहे एक नाबालिग बच्चा इस सारी घटना की वीडियो अपने मोबाइल में बनने लगा और इस दौरान चोर पुलिस के हाथों से निकल कर फरार हो जाता है। पुलिस ने पास ही में वीडियो बना रहा नाबालिग को पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन कर उसकी पिटाई की। ऐसा आरोप पीड़ित युवक और उसके परिवार वालों द्वारा लगाया जा रहा है। पीड़ित युवक और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बताया के वह फिरोजपुर शहर की बस्ती भटिया वाली का रहने वाला है और खाई वाले अड्डे से गुजर रहा था कि उसने देखा कि बॉर्डर चौकी की पुलिस एक चोर को पकड़ने में लगी हुई है और उसके साथ एक बच्चा भी है, चोर अपने साथ आए बच्चे को वहां छोड़कर खुद वहां से फरार हो जाता है। इस सारी घटना की वीडियो उसके द्वारा बनाई जाती है। जब इसके बारे में पुलिस के कर्मचारियों को पता चलता है तो वह उसका मोबाइल छीन लेते है और उसके साथ ही मारपीट करने लगते है।

जिससे वह घायल हो गया है और उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कर गया है। वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर चौकी के इंचार्ज जगरूप सिंह ने बताया के उनके पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बताया है कि वह एक चोर को पकड़ने में लगे हुए थे तो पास में नहा खड़ा युवक अपने मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। जिसको कर्मचारियों द्वारा ऐसा न करने के लिए कहा गया था। मगर यह नही रुका और पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस युवक की किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई ना ही उसका मोबाइल फोन छीना गया है। यह सारे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और गलत है। यहां यह देखना होगा कि पीड़ित नाबालिग युवक के बयानों पर क्या दूसरों पर कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस अपने आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई कर पाएगी और इस युवक को इंसाफ मिल सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...