Himachalपंजाब : डिब्रूगढ़ जेल जाने से पहले मीडिया के सामने आया पप्पलप्रीत...

पंजाब : डिब्रूगढ़ जेल जाने से पहले मीडिया के सामने आया पप्पलप्रीत सिंह, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : भगोड़े अमृतपाल सिंह के साथ काफी समय तक साया बनकर चल रहे पप्पलप्रीत सिंह को एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पंजाब के कथुनंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है । अब पप्पलप्रीत को पुलिस अमृतसर लेकर आ चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पप्पलप्रीत ने मीडिया से कहा ‘मैं एकदम सही सलामत हूं। मुझे सोमवार (10 अप्रैल) को कथुनंगल में गिरफ्तार किया गया था’। आज पप्पलप्रीत को भी असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजने के लिए रवाना कर दिया गया है। पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस को अमृतपाल से जुड़े कई राज पता लगाने में मदद मिलेगी। उसके फरार होने में भी पप्पलप्रीत का ही हाथ था। फरार होने के बाद कई दिनों तक खालिस्तानी समर्थक के लिए नए-नए ठिकानों की तलाश भी की थी।

पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी एक सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उसे होशियारपुर के एक गांव में एक ‘डेरा’ (धार्मिक जमाव के लिए जगह) में देखा गया था। यह फुटेज 29 मार्च का बताया जा रहा है, जिसके एक दिन बाद काउंटर इंटेलिजेंस विंग की एक टीम ने फगवाड़ा से होशियारपुर तक एक इनोवा कार का पीछा किया था, जब पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा और उसके सहयोगी उस गाड़ी में हो सकते हैं।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था। उसने फरार होने के बाद ही अपनी गाड़ी और लुक दोनों बदल लिए थे।‌इसके बाद उसके कई वीडियो और ऑडियो भी सामने आए थे। कई वीडियो में पप्पलप्रीत को भी उसके साथ देखा गया था। एक फुटेज में दोनों को मास्क पहने दिल्ली की एक गली में घूमते हुए भी देखा गया था। माना जा रहा है कि जब पुलिस ने होशियारपुर तक दोनों की गाड़ी का पीछा किया तब वह अलग हो गए थे। अब पुलिस पप्पलप्रीत से अमृतपाल को लेकर पूछताछ करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...