Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, लोग बनाते रहे वीडियो

पंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, लोग बनाते रहे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः सतलुज के पानी का बहाव ज़्यादा होने के चलते फ़िरोज़पुर के कई गांव बाढ़ ग्रस्त है। इस बाढ़ के कारण पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं आज एक और व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। ज़िला फ़िरोज़पुर के थाना गुरुहरसहाय के गांव नो बहराम शेर सिंह के रहने वाले जगदीश नामक व्यक्ति की बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। हैरानी की बात यह कि तेज बहाव में जगदीश बह गया लेकिन वहां पर कुछ लोग वीडियों बनाने में व्यस्त रहे।

पारिवारिक सदस्यों और थाना गुरुहरसहाय के इंचार्ज जसविंदर सिंह बराड़ और आप पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री फोजा सिंह सरारी ने बताया कि वह हर रोज़ की तरह मज़दूरी करके अपने घर पर जा रहा था। गांव में बाढ़ के पानी का बहाव बहुत तेज था। जिसके कारण आसपास के लोग उसे बाढ़ के पानी में निकल कर अपने घर को ना जाने के लिए रोक रहे थे। लेकिन वह नहीं माना और पानी का बहाव तेज होने के कारण जगदीश बाढ़ के पानी में बह गया। जगदीश को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, मगर वह बच नहीं सका और पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी आज मृतक देह बरामद हुई है। जगदीश का फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज आगे की कारवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -