डेराबस्सीः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला डेराबस्सी हाईवे पर हरिपुर कूड़ा के पास से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े टैक्सी चालक से डेढ़ लाख की लूट हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामले की जानकारी देते हुए नरिंदर कुमार निवासी ढकोली ने बताया कि वह जीरकपुर से अंबाला की ओर जाने के लिए टैक्सी में बैठा था। इस दौरान उसके बैग में डेढ़ लाख रुपए थे। जब कार डेराबस्सी के हरिपुर कूड़ा के पास पहुंची तो कार में पहले से बैठे दो युवकों ने उससे मारपीट की और एक लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद लुटेरों ने उसे धक्का देकर कार से नीचे गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थाना के मुखी अजीतेस कौंसल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
