Himachalपंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह पर लगा NSA, आईजी ने...

पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह पर लगा NSA, आईजी ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि आई सुखचैन सिंह ने की है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत को एनएसए के तहत डिटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि पपलप्रीत सिंह 6 केसों में वांटेड है। वहीं आईजी ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना की है।

बता दें कि पप्पलप्रीत सिंह 18 मार्च के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले एक वायरल हुए फोटो में दोनों एक साथ नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़े ऑपरेशन के बाद यह कामयाबी हासिल की है। अप्रैल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को कथित तौर पर देखा गया था। पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर के तनौली गांव के पास डेरा में देखा गया था।

हालांकि यह फुटेज 29 मार्च का बताया जा रहा था। इसके एक दिन बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की एक टीम ने फगवाड़ा से एक टोयोटा इनोवा वाहन का पीछा किया था। पुलिस को संदेह था कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत उसमें यात्रा कर रहे थे। जिस ‘डेरा’ की फुटेज सामने आई है, वह एक गांव में स्थित है, जो मरनियां गांव से महज दो से तीन किमी दूर है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।

पंजाब पुलिस ने बैसाखी समारोह के दौरान अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की अफवाहों से पहले पूरे पंजाब में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पापलप्रीत की गिरफ्तारी पुलिस को अमृतपाल सिंह के करीब लाने में मददगार साबित होगी। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने सोमवार को स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और कहा कि कानून जिसे भी चाहता है पुलिस उसे पकड़ लेगी और बेहतर होगा कि ऐसे लोग कानून के सामने सरेंडर कर दें। उन्होने इस दौरान कहा था कि इस पूरी साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...