Girl in a jacket
HomePunjabMogaपंजाबः: निहंग सिंह का बेहरमी से क'त्ल

पंजाबः: निहंग सिंह का बेहरमी से क’त्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसरः गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर लंगर सेवा कर रहे एक निहंग सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद निहंग के सिर पर लोहे की रॉड हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर वहां राहगीरों के लिए लंगर लगा कर सेवा कर रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों हमलावरों ने लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निहंग सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -