Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः इन जिलों में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाबः इन जिलों में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में एनआईए ने आज सुबह जिला श्री मुक्तसर साहिब और तलवंडी भाई में छापेमारी की। टीम ने मुक्तसर साहिब के अबोहर बाईपास नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापा मारा। टीम मैंबरों द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल एनआईए की टीम द्वारा इस छापेमारी को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी किसी से भी सांझी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि एनआईए की यह छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। वहीं तलवंडी भाई क्षेत्र में दोबारा पहुंची एनआईए की टीम ने तलवंडी भाई, गांव लल्ले, घल खुर्द, बुइयां वाला और मंसूरवाल कलां में छापेमारी की गई है। एनआईए टीम द्वारा पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को साथ ले जाने की भी जानकारी है।

सूत्रों के अनुसार, ये रेड खालिस्तान टाइगर फोर्स के संबंध में की जा रही है। श्री मुक्तसर साहिब में अबोहर रोड बाईपास पर गुरु नानक मोहल्ला में महिकदीप सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह के घर दबिश दी। महिकदीप सिंह खिलौने का काम करता है। फिलहाल एनआईए द्वारा इस रेड को लेकर किसी तरह की कोई भी जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, रेड का कारण फिरौती से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। टीम ने मीडिया से दूरी बना रखी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -