Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क, बरिंदर गोयल और विजय सांपला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे और पेडी सीजन पर कैबिनेट मंत्री ने केंद्र पर साधे निशाने

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर के पिता व पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल के निधन पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और पूर्व मंत्री विजय सांपला परिवार से दुख सांझा करने घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से दुख सांझा किया और पवित्र आत्मा के लिए प्रभु से अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की और परिवार को दुख की घड़ी से निकलने के लिए बल देने की अरदास की। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहाकि पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल के निधन पर वह परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। भगत चुनी लाल हमेशा लोगों के मनों में बसते रहे और 3 बार चुनावों में जीत हासिल की और लोगों की सेवा की। पिता के नक्शे कदम पर अब भगत चुनी लाल के पुत्र व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत चल रहे है।

उन्होंने कहाकि भगत चुनी लाल का अचानक दुनियां से चले जाने से परिवार को अकेले घाटा नहीं हुआ है, यह घाटा शहर वासियों को भी हुआ है। भगत चुनी के निधन के अगले दिन दामाद का निधन होने पर परिवार को दोहरा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहाकि आज वह कैबिनेट मंत्री के घर पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल के निधन पर दुख सांझा करने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने परमात्मा से पवित्र आत्मा को चरणों में स्थान देने की अरदास की। उन्होंने कहाकि भगत चुनी लाल डिप्टी स्पीकर भी रह चुके है और उन्होंने लोगों की काफी सेवा की। वहीं पूर्व मंत्री विजय सांपला ने कहाकि भगत चुनी लाल ने लंबा समय भाजपा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे भी राजनीतिक पार्टी में कैबिनेट मंत्री के पद पर तैनात है। ऐसे में उनके निधन पर राजनीतिक गलियारें सहित शहर वासियों को भी ठेस पहुंची है।

वह परमात्मा से अरदास करते है कि परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। पेडी (चावल) की खेती के सीजन शुरुआत को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सारे प्रबंध पहले से किए जा रहे है। ऐसे में कमेटी बनाई गई है, जिसमें वह भी कमेटी के सदस्य है। ऐसे में उन्होंने केंद्र पर निशाने साधते हुए कहा कि केंद्र भी पेडी को लेकर अपना हाथ आगे बढ़ाए। पेडी का सीजन शुरू हो गया, लेकिन अभी तक पिछली पेडी की मिलिंग नहीं हुई है। गोदामों में पेडी रखने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में वह केंद्र से गोदाम खाली करवाने के लिए कई बार अपील कर चुके है, लेकिन अभी भी गोदाम भरे पड़े है। इसी के साथ मिलों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए, लेकिन केंद्र द्वारा गोदाम खाली नहीं करवाए जा रहे। उन्होंने कहाकि पड़ोसी राज्यों में काम खत्म हो चुका है, लेकिन पंजाब के गोदाम अभी भी भरे हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। देश को पंजाब से 40 प्रतिशत अनाज दिया जाता है।

ऐसे में पंजाब के पास अनाज रखने के लिए जगह नहीं है। अभी भी शैलरों में अनाज पड़ा हुआ है। हालांकि केंद्र ने वादा किया था वह 4 महीनों में उसे उठा लेंगे। वहीं भाजपा द्वारा शुरू की गई नशा मुक्त यात्रा पर आप पर नशे के आरोप लगाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में नशे को लाने वाला जिम्मेदार कौन है, इसे पंजाब के वासी भी जानते है। पंजाब में नशा भाजपा-अकाली सरकार लेकर आई थी और कांग्रेस उसे संभालती रही। ऐसे में आज पंजाब में नशा आ रहा है तो वह कहां से आ रहा है, इसके बारे में भाजपा-अकाली सरकार बताएं। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि मुद्रा पोर्ट से बड़ी गिनती से नशा बरामद हुआ, पड़ोसी राज्यों से नशा आ रहा है। ऐसे में विपक्ष ने नशे के कारोबार में पंजाब की जवानी को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जिसके बाद आज आप पार्टी सरकार ने नशे पर नकेल कसते हुए तस्करों को जेलों में भेजा गया और उनके मकानों को धवस्त किया गया। पंजाब में अधिकतर समगलर या तो जेलों में बंद है या फिर वह पंजाब छोड़कर चले गए। दिल्ली में भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक बंद करवा दिए। आप पार्टी की स्कीमों को बंद करवाया जा रहा है। ऐसे में अब भाजपा की मानसिकता सबके सामने आ चुकी है। आप पार्टी ने साढ़े चार सालों में 15 हजार रुपए महीना पंजाब के प्रति व्यक्ति की जेब में डाला है। इसे चाहे फ्री बिजली के साथ जोड़कर देखा जाए, चाहे फ्री मेडिकल सुविधा के साथ देखा जाए, चाहे स्कूलों में बच्चों की फीस के साथ जोड़कर देख लिया जाए। आप पार्टी देश में पहली सरकार है जिसने लोगों को फायदा दिया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को...

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन तथा संस्था के सदस्यों के बच्चों...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित ‘सैर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग की फिरोजपुरः जिले में मिठाइयों को लेकर फ़ूड सेफ़्टी विभाग की...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा ग्राम बौल अपरली, तहसील बंगाणा, जिला ऊना स्थित जोगी...