लुधियानाः ताजपुर रोड़ पर स्थित घर में नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। मृतक की 3 साल पहले शादी हुई थी। वहीं मृतक के भाई अजय ने बताया कि भाई शादी शुदा था और उसके एक बच्चा है। शादी के बाद से भाई अलग रह था। भाई की लव मैरिज हुई थी। अजय ने कहा कि मां का फोन आया कि भाई ने जीवनलीला समाप्त कर ली।
जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि भाई ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई रोलर चलाने का काम करता था। आत्महत्या करने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी ने कहाकि ताजपुर रोड़ पर स्थित घर में नौजवान द्वारा घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है।
जांच अधिकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि मृतक देर रात मां के घर पर गया था, जहां से खाना खाकर वह अपने घर चला गया, लेकिन आज सुबह पता चला कि विकास ने जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है, वहीं बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
