.
LudhianaPunjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही लोग घरों की छतों, बालकनियों और सड़कों के किनारे सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम ठंडा होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।

मौसम विभाग ने भी आज पंजाब में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 4 जिलों लुधियाना, पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में आज (25 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। वहीं 26 सितंबर शनिवार को बारिश का दायरा थोड़ा बढ़ेगा। उत्तरी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर के अलावा नवांशहर तथा रूपनगर में 25% से 50% स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

वहीं फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, लुधियाना और तरनतारन के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ समय तापमान 30 से 32 डिग्री भी रह सकता है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर-रूपनगर के कुछ हिस्सों में 18 से 20 डिग्री, जबकि बाकी पंजाब में 20 से 22 डिग्री रहने का अनुमान है। गर्मी बढ़ने से पंजाब में बिजली की मांग भी बढ़ी हुई है। आज राज्य में बिजली की मांग 14,120 मेगावाट रही। पंजाब ने 5,004 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया, जबकि बाहर से 9,118 मेगावाट बिजली ली गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे...

मुख्यमंत्री ने बाजरा व धान खरीद कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...