Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: ड्यूटी बदलने को लेकर Civil Hospital में हुआ हंगामा, परेशान...

Punjab News: ड्यूटी बदलने को लेकर Civil Hospital में हुआ हंगामा, परेशान कर्मचारी ने निगली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में काम की जगह पर ड्यूटी बदले जाने से परेशान एक क्लास-4 कर्मचारी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। ड्यूटी चेंज होने से आहत संतोख नाम के कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान ही नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे एमरजेंसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, संतोख पिछले 12 सालों से एक मेडिसिन डिपार्टमेंट (दवा कारोबारी/मेडिकल स्टोर) में क्लास-4 वर्कर के तौर पर काम कर रहा था।

इतने लंबे समय तक वफादारी से काम करने के बावजूद हाल ही में उसकी ड्यूटी बदल दी गई थी। इस फैसले से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में चल रहा था।रोजाना की तरह संतोख अपने काम पर गया था लेकिन ड्यूटी बदलने की बात को लेकर वह परेशान था सुबह करीब 11:30 बजे परिवार वालों के फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ से किसी ने सूचना दी कि संतोख ने ड्यूटी के दौरान ही कुछ जहरीली चीज खा ली है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। यह सुनते ही परिवार तुरंत मौके पर पहुँचा ।

संतोख अपने परिवार का पालन-पोषण इसी काम के जरिए करता था। उसके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं। घटना के बाद से बच्चों और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि ड्यूटी को लेकर जो भी विवाद था उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था लेकिन संतोख ने तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मेडिकल टीम पीड़ित का इलाज कर रही है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -