.
Punjab GovtPunjab News: 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार के नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोटा के रूप में हुई है, जो दोनों अमृतसर के रणगढ़ के रहने वाले हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे नशा तस्करी के लिए करते थे।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी सहयोगियों की पहचान और पूरी सप्लाई चेन का खात्मा करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जाँच की जा रही है। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सीमा-पार के नशा तस्करी नेटवर्क से संबंधित दो व्यक्तियों ने हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे वे घरिंडा क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी करके जसबीर उर्फ मोनू और अमृतपाल उर्फ मोटू को उस समय काबू कर लिया, जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.03 किलो हेरोइन बरामद हुई।

एस.एस.पी. ने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 339 दिनांक 4/8/2026 दर्ज की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...