.
Punjab Govtअमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएं देने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट...

अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएं देने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मिली मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: वर्षों से अमृतसर की सीवरेज प्रणाली इस पवित्र शहर की आवश्यकताओं के अनुसार पूरी तरह से सुचारू सेवाएँ प्रदान करने में संघर्ष कर रही थी। अनुपचारित पानी से नालियाँ भरी रहती थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए अब – अमृत 2.0 योजना के तहत एक नए 60 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और इसके लिए आवश्यक पंपिंग स्टेशन को मंज़ूरी दी गई है। टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और अगस्त 2026 में बंद होगा, जिसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा।

इस प्लांट के तैयार होने के बाद, अमृतसर शहर की सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता में तेज़ी से वृद्धि होगी, पुरानी, ओवरलोड प्रणाली पर दबाव कम होगा और अनट्रीटेड डिस्चार्ज में कमी आएगी। इस प्लांट के माध्यम से वेस्ट को बायो-सीएनजी में भी बदला जाएगा, जिससे स्वच्छ, ग्रीन ऊर्जा शहर में ही तैयार की जा सकेगी।

यह पहल पंजाब सरकार की प्रदेश भर के शहरों में शहरी बुनियादी ढाँचे को अपग्रेड करने के लिए व्यापक अमृत 2.0 अभियान का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि अमृत 2.0 के तहत पंजाब सरकार पहले ही 64 से अधिक प्रोजेक्ट प्रदेश को समर्पित कर चुकी है और लगभग 50-60 प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरे किए जाएंगे।

इस पहल के बारे में स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “अमृतसर हमारा पवित्र शहर है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया जाए चाहे वह सीवरेज का मुद्दा हो या कूड़े-कर्कट का या कोई अन्य। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसी प्रतिबद्धता पर डटकर पहरा दे रही है कि खड़ा किया जा रहा बुनियादी ढाँचा लंबे समय तक काम करता रहे।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...