Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे,...

Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने बंद की दुकानें, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ज़ीरकपुरः बलटाना मार्केट स्थित रामलीला ग्राउंड रोड पर देर रात 2 गुटों के बीच हुए खूनी झड़प हो गई। इस घटना के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर डंडे बरसाए। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दरअसल, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में एक गुट ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। 3 मिनट के वीडियो में सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनके हाथों में डंडे हैं। इस दौरान एक युवक गाली निकालते हुए कहता है कि ये लोग चिट्टा बेचते हैं। इसके बाद मारपीट जारी रहती है। वीडियो में 15 से 20 लोग दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को जमीन पर पटकर डंडों से पीटा गया।

इस हिंसक झड़प में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमें वीडियो सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुआ है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -