Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: तालिबानी सजा, चोरी के शक में युवक को खंभे से...

Punjab News: तालिबानी सजा, चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, मुंडवाया सिर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नूरवाला रोड पर लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़कर तालिबानी सजा दी। लोगों ने पहले युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांधा, फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक का सिर मुंडवा कर इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, थाना जोधेवाल के अधीन आते नूरवाला रोड पर लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उनमें काफी गुस्सा था। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ लोगों ने मशीन से उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को पूरे इलाके में पैदल घुमाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

उधर, थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच हम अपने स्तर पर भी कर रहे हैं। बाकी अभी किसी की शिकायत आई नहीं है। साथ ही, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान भी की जा रही है। वीडियो भी वेरिफाई किया जा रहा है। कानून हाथ में लेना गलत है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -