Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार,...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना जमालपुर इलाके में दो पक्षों के बीच झड़प, तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लुधियाना के थाना जमालपुर के इलाके में दो पक्षों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए एक पक्ष के नितिन ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग नशा तस्करी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। नितिन के अनुसार, इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने आज उन पर हमला कर दिया। घटना की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में युवक घर के गेट पर हमला करते नजर आते हैं।

इस दौरान हुई झड़प में कुछ महिलाओं के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि आज दोपहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले की शिकायत पुलिस के पास आ चुकी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी जैसी बात फिलहाल पुलिस की जांच में सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, खोल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नंगल कालोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने...

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा पर लगाए आरोप

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने...

नाइट क्लब में फायरिंग मामलाः लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, VIDEO शूट करने आई थी

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला...

Punjab News: बाबा साहेब मामले में वाल्मीकि समाज में रोष, पुल पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

फिरोजपुरः संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के...

नगर निकाय चुनाव में BJP ने किया कब्जा, कांग्रेस ने भी दिखाया दम

जयपुरः राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, खोल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नंगल कालोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात डेढ बजे हमलावारों द्वारा गोलियां...

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा पर लगाए आरोप

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के कमरे में बंद होकर सुसाइड कर लिया। काफी...

नाइट क्लब में फायरिंग मामलाः लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, VIDEO शूट करने आई थी

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी।...

Punjab News: बाबा साहेब मामले में वाल्मीकि समाज में रोष, पुल पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

फिरोजपुरः संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला लगातार बढ़ रहा है। इसी के विरोध...