Himachal Govt
Haryanaशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा...

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा पर लगाए आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के कमरे में बंद होकर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जाल से अंदर देखने पर वह फंदे पर लटकी मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान प्रियंका गांव बुटाना के रूप में हुई। जिसकी चार माह पहले ही शादी हुई थी।

मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि जीजा के अपनी भाभी से संबंध है, जिसका विरोध करने पर बहन को परेशान किया जा रहा था। शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोनीपत के गांव बिधलान के रहने वाले नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन प्रियंका की शादी 14 मई को गांव बुटाना निवासी नीरज उर्फ श्रीभगवान के साथ हुई थी। नीरज प्लंबर का काम करता है। नरेंद्र के अनुसार शादी को अभी करीब चार महीने ही हुए थे।

नरेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रियंका को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। उसका आरोप है कि नीरज के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। प्रियंका ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। प्रियंका को केवल उसका पति ही नहीं, बल्कि उसकी भाभी, मामा और मामी भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नरेंद्र ने इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर बहन द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।

रविवार को प्रियंका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे के बाहर से उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजे के ऊपर बने जाल से अंदर झांककर देखा तो प्रियंका फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।

मृतका के भाई नरेंद्र की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने पति नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत...

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां जालंधर से...