Himachal Govt
FirozpurPunjab News: बाबा साहेब मामले में वाल्मीकि समाज में रोष, पुल पर...

Punjab News: बाबा साहेब मामले में वाल्मीकि समाज में रोष, पुल पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला लगातार बढ़ रहा है। इसी के विरोध में आज वाल्मीकि समाज बड़ी संख्या में एकत्रित हुएय़ इश दौरान शहर और छावनी को जोड़ने वाले रेलवे पुल पर धरना लगाकरा यातायात पूरी तरह रोक दिया। करीब 2 घंटे तक पुल पर आवाजाही बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अपमान समाज किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।

रावण सेवा के प्रधान दीप दशानन ने कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा का अपमान कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

रेलवे पुल पर धरने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस ने शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालना शुरू किया। बस्ती टैंकावाली स्थित रेलवे अंडरब्रिज से वाहनों को डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद कई मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस कर्मचारी मौके पर तैनात रहे और यातायात को सुचारू करने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा के अपमान के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका रोष जारी रहेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत...