Himachal Govt
Haryanaनाइट क्लब में फायरिंग मामलाः लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, VIDEO शूट...

नाइट क्लब में फायरिंग मामलाः लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, VIDEO शूट करने आई थी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक क्लब में डांस करने पहुंचे थे और तीनों में कहासुनी हो गई। तभी एक युवक ने नशे में दो फायर कर दिए। इसी दौरान वहां वीडियो शूट करने आई लेडी ब्लॉगर को गोली लग गई। मारपीट के बीच युवक एक-दूसरे पर कांच के गिलास भी फेंकने लगे, जिसके टुकड़े भी लेडी ब्लॉगर की गर्दन में घुस गए।

इस दौरान आरोपियों को क्लब के सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने काबू कर लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई की गई, फिर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, घायल लेडी ब्लॉगर को सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले वो शिकायत देने के लिए राजी नहीं हुई थी, बाद में काफी समझाने के बाद उसने अपने मंगेतर की मौजूदगी में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। युवकों से पूछताछ चल रही है।

चंडीगढ़ की रहने वाली पीड़ित अंजलि ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से अलिफ लैला नाइट क्लब में अपनी सहेलियों प्रियंका, मुस्कान और आश्मा के साथ ब्लॉग बनाने का काम कर रही है। शनिवार रात करीब 11 बजे वो काम पर पहुंची थी। रात 2:30 बजे जब वह सीढ़ियों के पास बने वॉशरूम से बाहर निकली, तो देखा कि मेन गेट के पास कुछ लड़कों के बीच मारपीट हो रही थी। घबराकर वह सीढ़ियों पर ही रुक गई। इसी बीच एक युवक ने कांच का गिलास फेंककर मारा, जो दीवार से टकराकर टूटा और टुकड़े उसकी गर्दन पर जा लगे। इससे खून निकलने लगा।

अंजलि ने आगे बताया कि जैसे ही वह नीचे की ओर झुकने लगी, तभी बाहर से सफेद रंग की कमीज पहने एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर अंदर दाखिल हुआ। उसने बिना सोचे-समझे क्लब के गेट के ऊपर दो फायर कर दिए। एक गोली दीवार से टकराकर सीधे अंजलि की पीठ पर (गर्दन के ठीक नीचे) लग गई। जिसके बाद क्लब के शेफ ने अंजलि की मदद की और उसे गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम और डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों आरोपियों को छुड़ाकर सुरक्षित अपनी गाड़ी में बैठाया।

पकड़े आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर के गांव मट्टरउतार निवासी लखबीर सिंह उर्फ लकी, गुरप्रीत (गांव बंदीवाला, फिरोजपुर और करन (गांव जुवाये सिंहवाला) के रूप में हुई। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि तीनों आरोपी भारी नशे में थे और भीड़ की पिटाई से उन्हें भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना के बाद सीन ऑफ क्राइम (फोरेंसिक) टीम की प्रभारी डॉ. रीति सैनी ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। 2 खाली खोल, 1 चली हुई गोली का सिक्का (बुलेट हेड), टूटे कांच के गिलास के टुकड़े बरामद किए हैं।

पंचकूला के सेक्टर-5 थाना SHO संदीप कुमार के अनुसार अंजलि के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत...