Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: सरपंच के आरोप, व्यक्ति दे रहा धमकियां, मांगी मदद, देखें...

Punjab News: सरपंच के आरोप, व्यक्ति दे रहा धमकियां, मांगी मदद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के गांव मूदल के सरपंच ने गांव के ही व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच ने बिना नाम लिए व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा पिछले करीब एक साल से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। वह बार-बार गाली-गलौज करता है, धमकियां देता है और मानसिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करता है। इस मामले को लेकर सरपंच ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग उठाई है। इस संबंध में सरपंच का कहना है कि स्थानीय विधायक सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सरपंच का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उन पर दबाव बनाकर अपने अनुसार काम करवाना चाहता है, लेकिन वह किसी भी तरह गलत दबाव में आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि गांव की जनता ने उन्हें चुनकर सरपंच बनाया है और वह अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। सरपंच ने वीडियो में भावुक होकर बताया कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। उन्हें आशंका है कि कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

व्यक्ति ने कहा मैं अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित हूं, इसलिए मेरे साथ इस प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है। मुझे जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया गया है और मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मुझे गहरा मानसिक कष्ट हुआ है। मैं अपने समुदाय और भाईचारे से अपील करता हू कि मेरी सहायता की जाए और मुझे न्याय दिलाने में समर्थन दिया जाए। अंत में उन्होंने भाईचारे से सहयोग की अपील की और पंजाब सरकार से मांग की कि उनकी शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच ने यह भी कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं होती, तो उनका मानसिक तनाव और बढ़ जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -