Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: दिन दहाड़े ज्वैलर मालिक पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों...

Punjab News: दिन दहाड़े ज्वैलर मालिक पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, पिस्तौल और गहने लेकर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ने लगा है। वहीं ताजा मामला एटीआई रोड पर स्थति ज्वैलरी की दुकान पर लूट का सामने आया है। जहां दोपहर 12 बजे 2 युवक हथियारों के बल पर आए और दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान लुटेरों ने दुकानदार को बंधक बना लिया और दुकान से दुकानदार की पिस्तौल, एक्टिवा और गहने लेकर फरार हो गए। घायल दुकानदार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में दुकानदार की बाजू कट गई है।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकानदार को दोनों लुटेरे अंदर ले गए और उसे बंधक बनाकर नुकीली चीज से वार किए। जिसके बाद एक लुटेरा बाहर आता है और तिजौरी से गहने निकालकर बैग में डालने लग जाता है। जबकि दूसरा लुटेरा अंदर दुकानदार के पास ही खड़ा रहता है।

वहीं अन्य सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दुकान मे घुसते ही लुटेरों ने दुकानदार को पकड़ लिया और उसे पकड़ ले अंदर ले जाते है। जाते समय लुटेरे तिजौरी से पिस्तौल और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरी वारदात की पहले से रेकी कर रखी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -