HomePunjabJalandharJalandhar News: कानून व्यवस्था को लेकर नाकों पर पहुंचे Police Commissioner, सुरक्षा...

Jalandhar News: कानून व्यवस्था को लेकर नाकों पर पहुंचे Police Commissioner, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात विभिन्न पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर के अचानक नाकों पर पहुंचने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी, सतर्कता तथा वाहनों की जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि यह नियमित निगरानी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर नाकों का निरीक्षण करते रहते हैं और इसी क्रम में उन्होंने स्वयं भी शहर के विभिन्न नाकों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रात के समय शहर में करीब 250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न नाकों पर तैनात रहते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखना है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -