चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई सेहत बीमा योजना को लेकर आप प्रवक्त बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता के दौरान आकंड़े जारी किए है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा पंजाब सरकार की स्कीमों को लेकर पहले आरोप लगाए गए थे। जिसमें सेहत योजना को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि इसमें लोगों को ईलाज सही से नहीं मिल रहा। जिसके बाद उन्होंने कहाकि मावां धीया योजना स्कीम लागू नहीं हो पाएंगी। लेकिन आज पन्नू द्वारा सरकार की ओर से जारी स्कीमों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जुलाई से बिजली 600 यूनिट मुफ्त मिल रही है। ऐसे में 90 प्रतिशत लोगों का बिल जीरो आ रहा है। किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है, नहरी पानी 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत पहुंच गया।
मावां धीया सत्कार योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों की 72 लाख 56 हजार 686 रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। ऐसे में पंजाब के 3 जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुई है। जिसमें पहले नंबर पटियाला, दूसरे नंबर पर अमृतसर और तीसरे नंबर जालंधर शामिल है। पटियाला में 5 लाख 50 हजार 35 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। दूसरे नंबर पर अमृतसर में 5 लाख 39 हजार 285 और तीसरे नंबर जालंधर में 5 लाख 9 हजार 707 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएक अगस्त से दोबारा से टू-टू होगी। ऐसे में मालवा, माझा और दोआबा में लोगों में सरकार की स्कीम को लेकर भारी रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्जा माफी के फार्म भरवाए थे, लेकिन वह कहां गए किसी को नहीं पता।
जिसके बाद कांग्रेस ने नौकरियों को फार्म भरवाए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। जबकि मान सरकार ने किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ अपने केवल साढ़े 6 महीनों में ही 5.12 लाख लोगों को 914 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाकर पंजाबियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने आकंड़े जारी करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पन्नू ने कहा कि इस योजना ने मरीजों को बिना वित्तीय बोझ के जीवन रक्षक और महंगे इलाज प्राप्त करने में सक्षम बनाया। पंजाब सरकार प्रत्येक योग्य परिवार तक आर्थिक परेशानी के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

