HomePunjabAmritsarPunjab News: 328 पवित्र पावन स्वरूपों के मामले की नई SIT गठित

Punjab News: 328 पवित्र पावन स्वरूपों के मामले की नई SIT गठित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में एसआईटी के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने इस मामले में पहले जारी किए गए 3 अलग-अलग आदेशों को रद्द करते हुए पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया है। इस जांच के लिए एक नई 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा 22 दिसंबर 2025, 2 जनवरी 2026 और 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए आदेश अब रद्द कर दिए गए हैं। नवगठित एसआईटी पूरी तरह से नई संरचना के तहत कार्य करेगी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਲਾਪਤਾ 328 ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਨਵੀਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਂਚ ਟੀਮ ਦਾ ਗਠਨ, ਜਾਂਚ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ

जिसकी निगरानी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS करेंगे। SIT के चेयरमैन DIG नानक सिंह IPS बनाए गए हैं। टीम में SSP खन्ना दर्पण आहलुवालिया IPS, SP डिटेक्टिव पटियाला गुरबंस सिंह बैंस PPS, SP स्पेशल ब्रांच मोहाली सुखनाज सिंह PPS, ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह PPS और सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर को सदस्य बनाया गया है।

दरअसल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामलों की जांच को तेज करने के लिए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा पुलिस स्टेशन ‘C’ डिवीजन अमृतसर में दर्ज FIR नंबर 168, दिनांक 7 दिसंबर 2025 की जांच के लिए नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT का गठन किया गया है। यह मामला IPC की धाराओं 295, 295-A, 409, 465 और 120-B से जुड़ा है।

आदेश में साफ कहा गया है कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर SIT को हर तरह का लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहयोग देंगे, ताकि जांच निष्पक्ष, वैज्ञानिक और तेजी से पूरी की जा सके। जरूरत पड़ने पर SIT अन्य अधिकारियों को भी टीम में शामिल कर सकती है। यह आदेश निदेशक एल.के. यादव IPS की ओर से चंडीगढ़ से जारी किया गया है और इसकी कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। अब पूरे पंजाब की नजर इस SIT जांच पर टिकी हुई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -