Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बदमाशों ने मचाया उत्पाद, घर पर किया पथराव, तोड़ी गाड़ियां,...

Punjab News: बदमाशों ने मचाया उत्पाद, घर पर किया पथराव, तोड़ी गाड़ियां, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जमालपुर इलाके की गणेश कॉलोनी में देर रात हथियारबंद बदमाशों का कहर देखने को मिला। जहां आधा दर्जन बदमाशों ने घर पर पत्थराव किया और गाड़ियां तोड़ने के बाद बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 1 बजे की है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। अमनदीप सिंह ने बताया कि गणेश कॉलोनी में जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी रात करीब 1 बजे अचानक कई अज्ञात युवक गली में दाखिल हुए। उन्होंने ईंट तोड़ी और फिर घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरोप है कि बदमाश पथराव करते समय गोली मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच बदमाशों ने ईट मारकर घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। बदमाशों में से एक का मुंह खुला था जबकि बाकी ने मुंह ढका हुआ था। सूचना मिलते ही चौकी रामगढ़ की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी। इस अंधाधुंध पथराव में वहां पार्क की गई कई गाड़ियों और वाहनों के शीशे टूट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।

स्थानीय निवासियों ने घटना की तुरंत जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी रामगढ़ की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जले हुए वाहन व टूटी गाड़ियों की स्थिति की पड़ताल की। मुडियां चौकी के इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया किसीसीटीवी फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक-दो आरोपी बिना मुंह ढ़के है उसको ट्रेस किया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पूर्व CM के PA के घर ED की Raid, 7 जगहों पर टीम का एक्शन, देखें वीडियो

भिलाईः छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की भर्ती से जुड़े...

घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी, देखें CCTV

पंचकूलाः पंचकूला के रामगढ़ में चोर घर के बाहर...

Delhi आ रही Indigo Flight की Goa में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

पणजीः गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान...

पूर्व CM के PA के घर ED की Raid, 7 जगहों पर टीम का एक्शन, देखें वीडियो

भिलाईः छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की भर्ती से जुड़े स्कैम की जांच एक बार फिर तेज हो गई है।...

घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी, देखें CCTV

पंचकूलाः पंचकूला के रामगढ़ में चोर घर के बाहर चोर खड़ी गाड़ी चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान...

दर्दनाक हादसाः ट्राले से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, गोगामेड़ी से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

पलवलः हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां गांव यादुपुर के पास...

Delhi आ रही Indigo Flight की Goa में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

पणजीः गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 2102 के एक इंजन में खराबी आने के बाद...