Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने...

Punjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने किए हवाई फायर, मची भगदड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हंबड़ां रोड स्थित निरवाना क्लब में उस समय लोगों में भगदड़ मच गई, जब युवक द्वारा खुशी में हवाई फायर किए गए। दरअसल, रिंग सेरेमनी की खुशी में दोस्तों के सामने युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से 7 हवाई फायर किए। क्लब के भीतर अचानक हुई इस अंधाधुंध फायरिंग से वहां मौजूद मेहमानों और क्लब स्टाफ में भगदड़ मच गई। आस पास में रहने वाले लोग भी दहशत में नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे भी फायरिंग की आवाज सुन कर डर गए। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर क्लब के जरनल मैनेजर ने तुरंत थाना पीएयू पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटना स्थल से 7 खोल बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर (निकट बस स्टैंड) निवासी प्रणव खोसला की निरवाना क्लब में रिंग सेरेमनी की पार्टी चल रही थी। सगाई की रस्म पूरी होने और अंगूठी पहनने के बाद देर रात करीब 1 बजे जैसे ही पार्टी समाप्त हुई, तभी प्रणव खोसला ने अपने दोस्तों के सामने खुशी में लाइसेंसी पिस्टल से हवा में एक के बाद एक 7 फायर कर दिए।

मौके से 7 खोल बरामद, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू एडीसीपी क्राइम रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पीएयू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने निरवाना क्लब से 7 चले हुए कारतूस (खोल) बरामद कर लिए हैं। आरोपी प्रणव खोसला के खिलाफ थाना पीएयू में BNS की धारा 125 (दूसरों की जान खतरे में डालना) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भट्टी ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी का असलहा लाइसेंस तुरंत रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को सिफारिश भेजी जाएगी। बता दें कि शहर में गन कल्चर और आपराधिक वारदातें पूरी तरह बेकाबू हो चुकी हैं। बीते 27 दिनों (27 जुलाई से 22 अगस्त 2026) के भीतर ही लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ 8 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की जान जा चुकी हैं। इन मामलों में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें से 23 लोग फरार चल रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं विपक्ष...

Jalandhar News: चीनी के साथ रिफाइंड और तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, व्यापारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: चीनी और गुड़ के दामों में बढ़ौतरी के साथ सरसों के तेल, रिफाइंड और घी के दामों...

Jalandhar News: अकाली दल ने कांग्रेस के हुड्डा परिवार और सज्जन कुमार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हुड्डा...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति घायल...