Encounter India
HomePunjabLudhianaPunjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा...

Punjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा आरोपी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हरगोबिंद नगर स्थित ज्वंत विहार इलाके में स्थानीय मंदिर में बेअदबी का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां देर रात एक अज्ञात शराबी व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर न सिर्फ पवित्र मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की, बल्कि धार्मिक सामान चुराने का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है,बल्कि शहर की शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मंदिर प्रधान सुभाष चंदर ने बताया कि रोजमर्रा की तरह रात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं।

जब वह अंदर दाखिल हुईं, तो वहां उन्होंने देखा कि एक शराबी व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में मौजूद है और वह भगवान शिव शंकर की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास (तोड़फोड़) कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने मंदिर से भगवान की कुछ पवित्र तस्वीरें चुरा ली थीं और भगवान शिव का ‘डमरू’ भी अपने साथ ले जाने की फिराक में था। आरोपी को बेअदबी करता देख सपना ने बिना घबराए तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और श्रद्धालु मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी घबरा गया और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन वह हाथापाई कर अपना हाथ छुड़ाने में कामयाब रहा और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

हालांकि, हड़बड़ी में आरोपी अपना एक बैग वही छोड़ गया है, जिसे पुलिस जांच के लिए एक बहुत बड़ा सुराग माना जा रहा है। इस पूरे मामले ने तब एक बड़ा विवादित मोड़ ले लिया, जब चश्मदीदों ने बताया कि देखने से आरोपी हिंदू समुदाय का ही लग रहा था। सुभाष चंदर और अन्य स्थानीय निवासियों ने गहरा शक जताते हुए कहा है कि यह महज एक नशेड़ी की हरकत या चोरी का मामला नहीं है। लोगों का स्पष्ट आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या संगठन ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को भड़काने और इलाके का भाईचारा खराब करने के लिए इस शख्स को बेअदबी करने के लिए भेजा था।

घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मौके पर मिले बैग की बारीकी से तलाशी ली जाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि पुलिस इस मामले की तह तक जाए और इस बेअदबी के पीछे छिपे असली ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश करे, ताकि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त सजा मिल सके। पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -