Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Highway पर PRTC Bus और बाइक की टक्कर में व्यक्ति...

Punjab News: Highway पर PRTC Bus और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लुधियाना-हाईवे पर गांव नंदपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीआरटीसी बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लगने के उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र माया के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने अवतार सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी बस चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 27 अप्रैल को वह और संदीप सिंह अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। जब वे गांव नंदपुर के पास सर्विस लेन से मेन हाईवे पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पीआरटीसी बस (नंबर PB07CJ-2124) ने संदीप के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बस चालक मनप्रीत सिंह बस को बड़ी ही लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। टक्कर लगते ही संदीप सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मनप्रीत सिंह मानवता दिखाने के बजाय अपनी बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि बस के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -