फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया जब सवारियों को लेकर बस कंडक्टर के साथ बहस-झगड़ा चल रहा था, तब उसी बस के पास खड़े टीटीई के साथ भी बहस हो गई। जब बस कंडक्टर महिलाओं के साथ बहस कर रहा था, तो टीटीई ने कहा कि मैं भी एक सरकारी अधिकारी हूं, तुम औरतों के साथ कैसे बहस कर सकता है।
PhagwaraNews: भारी हं/गा/मा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झ/ड़/प#PhagwaraNews #BusConductor #RailwayTTE #PunjabNews #BreakingNews pic.twitter.com/AVetTVMUsy
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 17, 2026
यह बहस सिर्फ आम किराए को लेकर पांच रुपए के पीछे मुंह की लड़ाई चल रही थी। वहां ही बस कंडक्टर इतना गर्म हो गया कि सामने खड़े टीटीई के साथ गाल-गलियां भी हो गईं और उसी वक्त देखते-देखते बस कंडक्टर और टीटीई की हाथापाई हो गई। तस्वीरों में बिल्कुल दिख रहा है कि कैसे बस कंडक्टर और टीटीई आपस में एक दूसरे के चपड़ें मार रहे हैं। यह वायरल तस्वीरें फगवाड़ा के बस स्टैंड की हैं।

