Himachal Govt

Himachal Govt
SportsAsian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान,...

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जापान के आइची-नागोया में होने वाली एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। एसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए 15 सदस्य की अफगानी टीम का ऐलान किया है। बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होगा।

टीम में शामिल है कई खिलाड़ी

इस टीम की कमान दरवेश रसूली को दी गई है। इशाक रहीमी की विकेटकीपर के तौर पर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है। टीम में नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत और नांगयालिया खारोटी जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल है जिन्होंने अभी हाल ही में शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 के 11वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था।

क्रिकेट लीग में अच्छे प्रदर्शन के लिए मोहम्मद अकरम भी हुए शामिल

टॉप बल्लेबाज मोहम्मद अकरम को भी शापागीजा क्रिकेट लीग में अच्छे प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है। उन्होंने 8 पारियों में 339 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी टीम में जगह मिली है। इस्मत को टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने लीग में 294 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 विकेट भी हासिल किए थे। एशियन गेम्स में अच्छा खेलने के बाद अब अफगानिस्तान के इन सभी युवा खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

15 सदस्यों की टीम में शामिल हैं ये लोग

अफगानित्सान की अगर 15 सदस्यों की टीम की बात करें तो उसमें दरविश रसूली (कप्तान), इशाक रहीमी (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, मोहम्मद अकरम, इमरान मीर, खालिद तनिवाल, फैसल शिनोजादा, नजीद जादरान, फरमानुल्लाह सफी, करीम जनत, इस्मत आलम, नांगेयालिया खरोटी, अरब गुल, फरीदून दाऊदजई और अबदुल्लाह अहमदजई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा...

Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM का भतीजा आप पार्टी में शामिल, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर...

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने पंजाब की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को किया मजबूत : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : गंभीर स्वास्थ्य समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर...

BJP की 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, स्मृति ईरानी सहित मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया जब सवारियों को लेकर बस कंडक्टर के साथ...