.
Internationalभूस्खलन से फिर तबाहीः 24 की मौत, 14 लापता, नदी में समाया...

भूस्खलन से फिर तबाहीः 24 की मौत, 14 लापता, नदी में समाया पहाड़, घर-पुल बहे, हाईवे बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बागलुंगः नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। दरअसल, 26 अगस्त को आए विनाशकारी बाढ़ के महज एक महीने के भीतर ही नेपाल को एक और बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से विभिन्न जिलों में भारी जन-धन की हानि हुई है। बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत तथा 14 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। कालीगंडकी नदी में पूरा पहाड़ समा गया। नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी भूस्खलन की घटना के दौरान एक पूरी पहाड़ी टूटकर काली गंडकी नदी में जा गिरने की तस्वीरें सामने आई है।

बाढ़ के कारण तराई के कुछ जिलों में जलजमाव और कटाव की स्थिति भी बनी हुई है। बागलुंग जिले में भूस्खलन से एक घर मलबे में दब गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बेटों की मौत हो गई। पाल्पा जिले में 2 लोग मारे गए हैं। वहीं, बाढ़ और भूस्खलन से कई घर और पुल बह गए हैं। कई जगह हाईवे बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। बुटवल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। लगातार बारिश के कारण नेपाल की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

देवघाट में नारायणी नदी रविवार सुबह 7:45 बजे 11 मीटर पर बह रही थी। यह खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर है। अधिकारियों ने नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई थी। बुटवल में बाढ़ के खतरे को देखते हुए करीब 200 परिवारों को उनके घरों से हटाया गया। कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

बाढ़ का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ा है। कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन रोकना पड़ा है। इनमें 140 मेगावाट का कालीगंडकी, 25 मेगावाट का अपर मादी, 44 मेगावाट का सुपर मादी, 20 मेगावाट का नामार्जुन मादी और 40 मेगावाट का सेती रिवर प्रोजेक्ट शामिल हैं। 220 किलोवोल्ट की कालीगंडकी कॉरिडोर ट्रांसमिशन लाइन के दो टावर गिर गए हैं। कई जगहों पर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शराब ठेके के कारिंदे का गोलियां मारकर कत्ल

बठिंडाः जिले के गांव बीबी वाला में शराब के...

पुल के पास भारी भूस्खलन से दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

शिमला: जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में सुबह...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर...

Punjab News: SGPC अध्यक्ष Harjinder Dhami के घर के बाहर जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' और विभिन्न...

शाही मस्जिद का हिस्सा गिराने गिराने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, छोड़े आंसू गैस-लाठीचार्ज, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए...

Punjab News: शराब ठेके के कारिंदे का गोलियां मारकर कत्ल

बठिंडाः जिले के गांव बीबी वाला में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की दोपहर अज्ञात लोगों...

पुल के पास भारी भूस्खलन से दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

शिमला: जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जांगलिख पुल के पास अचानक पहाड़ी...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर...