.
Haryanaहरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से 5.90 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। महिला ने पुलिस टीम को देखकर अपनी जेब से काले रंग की पॉलीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। जिस पर पॉलीथिन की चेकिंग करने पर हेरोइन के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त कर ली है।

पुलिस चौकी ब्राह्मणवाला प्रभारी एएसआई दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए ब्राह्मणवाला से रियोद कलां रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अनाज मंडी के पास बने एक कमरे के बाहर खड़ी एक महिला पुलिस वाहन देखकर घबरा गई और जेब से काले रंग की पॉलीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी।

महिला पुलिस कर्मी की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मानसा जिले के गांव रियोद कलां निवासी पलविंद्र कौर उर्फ गगन के रूप में बताई। महिला पॉलीथिन के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने ब्राह्मणवाला के सरपंच प्रतिनिधि जीवन सिंह को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में पॉलीथिन की तलाशी ली गई, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

अरविंद केजरीवाल का E20 के विरोध में PM House तक मार्च, भारी फोर्स तैनात, रोड पर लगाया धरना, देखें वीडियो

नई दिल्लीः देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं इसी के विरोध में दिल्ली...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...