लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आईह है। जहां कलयुगी बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सिकंदर चौहान के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब उमेश नशे की हालत में घर आया और एक मामूली बात पर अपने पिता से बहस करने लगा। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए और लोगों ने दोनों को शांत करवाया। कुछ देर बाद जब लोग चले गए, तो उमेश ने अपने पिता की हत्या कर दी।
जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो उसने सिकंदर को खून से लथपथ कमरे में पड़ा देखा। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे। हत्या के बाद उमेश घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोकल प्वाइंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उमेश ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता अक्सर उसकी मां को प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी।