अमृतसरः शहर के महा सिंह गेट इलाके में जेनरेटर की गैस लीक होने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लॉटरी की दुकान के ऊपर लगे जेनरेटर से जहरीली गैस लीक हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ तब दुकान में बैठे लोग खाना खा रहे थे। दुकान में कुल 5 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर है।
मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (55) के तौर पर हुई है। वह अमृतसर के ग्रामीण इलाके खासा का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे एएसआई शरणजीत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई जा रही है जो भी तथ्य सामने होंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।