Himachal Govt
AmritsarPunjab News: ड्रग तस्कर की इमारत पर प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

Punjab News: ड्रग तस्कर की इमारत पर प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के गुजरपुरा इलाके में नशे की तस्करी में शामिल एक परिवार के अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। गली संकरी होने के कारण जेसीबी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने हथौड़े से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस बीच भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुजरपुरा इलाके में रहने वाली रानी पत्नी वीर सिंह के खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उनके दो बेटों राजू और किपा उर्फ ​​चरणजीत सिंह के खिलाफ भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिशनर ने कहा कि नशे के कारोबार से कमाए गए पैसों से बनाए गए अवैध निर्माणों की जांच की जाएगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में नशा तस्करों की और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और जहां अवैध निर्माण पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रानी के खिलाफ दर्ज 6 मामलों में से 2 मामलों में उसे सजा हो चुकी है, 2 मामलों में वह जमानत पर है, जबकि 2 मामले अदालत में विचाराधीन हैं। हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि नशे की दलदल में फंसे युवाओं को बातचीत, काउंसलिंग और नशा मुक्ति केंद्रों के जरिए मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन नशा तस्करों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी गैंगस्टरों या नशा तस्करों के साथ मिला हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सामान्य से 10 गुना अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिशनर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की चल संपत्तियों की जानकारी जुटाकर उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती युवाओं का संपूर्ण इलाज सुनिश्चित करने पर भी काम किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

Jalandhar News: फ्लाईओवर बनने पर दुकानदारों का विरोध, रोका काम, भाजपा से की अपील, देखें वीडियो

जून माह में रवनीत बिट्टू ने किया था उद्घाटन जालंधर,...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः राजसांसी जिले में कुकड़ावाला के पास सड़क दुर्घटना...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने के...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। थाने के दफ्तर...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री...

Jalandhar News: फ्लाईओवर बनने पर दुकानदारों का विरोध, रोका काम, भाजपा से की अपील, देखें वीडियो

जून माह में रवनीत बिट्टू ने किया था उद्घाटन जालंधर, ENS: गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने...