Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Mobile Shop पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, चेन और...

Punjab News: Mobile Shop पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, चेन और नकदी छीनने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः प्रेम नगर इलाके में एक मोबाइल शॉप पर 5-6 हथियारबंद युवकों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि युवकों ने दुकान के अंदर पत्थर बरसाए और संचालिका मुस्कान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने दुकान के बाहर की गई तोड़फोड़ की वीडियो भी बनाई और उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी धांधरी की टीम जांच में जुट गई है। दुकान संचालिका मुस्कान ने बताया कि इलाके के ही एक युवक ने MI कंपनी का मोबाइल किस्तों पर लिया था। युवक ने समय पर किस्त जमा नहीं करवाई।

कई बार कहने के बावजूद जब किस्त नहीं भरी गई तो उसने मोबाइल को लॉक कर दिया। मुस्कान के मुताबिक इसी बात की रंजिश रखते हुए युवक अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और हमला कर दिया। मुस्कान के मुताबिक हमलावरों ने पहले दुकान के बाहर हंगामा किया और उसकी एक्टिवा में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर पत्थर फेंके। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मुस्कान का आरोप है कि हमलावर उसके गले में पहनी करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन झपटकर ले गए। इसके अलावा करीब 70 हजार रुपए की नकदी और 3-4 मोबाइल भी ले जाने का आरोप है।

मुस्कान ने कहा कि वह दुकान अकेले चलाती है। दिनदहाड़े इस तरह हमला होने के बाद अब उसे दुकान पर बैठने में डर लगने लगा है। उसका आरोप है कि हमलावरों ने उसे धमकाया है, जिसके कारण वह अपने कारोबार को लेकर भी चिंतित है। मुस्कान के भाई प्रिंस ने बताया कि हमलावर अब भी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। जब आरोपियों ने उसकी बहन पर हमला किया तो उसने शोर मचाया, लेकिन हथियारों के डर से आसपास के लोग बदमाशों का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। प्रिंस के मुताबिक हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे।

परिजनों के मुताबिक हमले में शामिल युवक ग्यासपुर इलाके के बापू मार्केट के रहने वाले हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस चौकी धांधरी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा...

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में बंदरों...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS...