मोगाः जीटी रोड पर गली में स्थित न्यू एसबी ऑटो में आज सुबह 5.30 ओर 6 बजे आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि आग लगने से भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा हैकि चार्जिंग की तारों में स्पार्किंग होने से आग लगी है, जिसमें भारी मात्रा में नई बैटरी वाली स्कूटीयां जल गई।
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण शोरूम मालिक का 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
वहीं शोरूम के मालिक के मुताबिक जब वह सुबह सैर करने के लिए निकला तो उसने देखा कि उसके शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा है। धुंआ निकलता देखकर शोरूम मालिक भागकर घर से चाबी लेने गया। इस दौरान शोरूम में भीषण आग लग गई और शोरूम के गोदाम में खड़ी कई नई बैटरी वाली स्कूटियां जलकर राख हो गई।
