Himachal Govt
Breaking NewsPunjab News: दो पक्षों में हुई झड़प के मामले में 700 अज्ञात...

Punjab News: दो पक्षों में हुई झड़प के मामले में 700 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ FIR

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः कस्बा जीरा के क्लार्क टावर में पंचायती चुनाव के नोमिनेशन को लेकर बीते दिन आप पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस घटना में पत्थरबाजी होने से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जारी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने के लिए हवाई फायर भी किए थे। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी सौम्या मिश्रा ने सख्ती से कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने देर रात 700 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मीडिया फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी। एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि गत दिन नामांकन पत्र भरने के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई थी। मौके पर दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थरों व लाठियों से हमला किया गया था व गोलियां भी चली थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें खून से लथपथ वह भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे थे।

गौर हो कि बीते दिन कांग्रेस पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिसमें उन्होंने सरपंचो के साथ हो रही धक्केशाही के आरोप लगाए थे। जिसको लेकर बीते दिन दोपहर को कुलबीर सिंह जीरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के पंच और सरपंच उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने के लिए जीरा के मेन चौक के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर जा रहे थे, तो वहां मौजूद एक अन्य राजनीतिक पार्टी के समर्थक भी आ गए। माहौल गरमाने के कारण देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों को शांत करवाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...