Himachal Govt
JalandharJalandhar News: करंट लगने से घोड़े की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे, देखें...

Jalandhar News: करंट लगने से घोड़े की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती शेख स्थित छठवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब के बाहर जलभराव के बीच बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा मालिक घास काटकर लौट रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैल गया है। गनीमत यह रही कि घोड़े के साथ मौजूद बच्चे बच गए। व्यक्ति अपने घोड़े के साथ रविवार को रास्ते से गुजर रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और पास में लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था।

जैसे ही घोड़ा खंभे के पास से निकला, उसके पैरों में लगी लोहे की नाल (खुरी) के कारण उसे करंट लग गया। इस दौरान व्यक्ति का भांजा और कुछ बच्चे वहीं मौजूद थे। व्यक्ति ने बताया कि उसके भांजे को भी करंट का झटका लगा था, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। उसने बताया कि यह घोड़ा उसने मेहनत से खरीदा था और उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण खंभे में करंट आने को लेकर आसपास के लोग एक-दूसरे को सचेत कर रहे थे।

घटना के करीब एक घंटे बाद तक भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान बिजली की सप्लाई चालू रही, जिससे अन्य लोगों की जान को भी खतरा बना रहा।इलाके के लोगों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही पर भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे खतरनाक खंभों को ठीक नहीं किया गया तो कल कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने पीड़ित गरीब मालिक को आर्थिक मुआवजा देने और इलाके में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

US में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल के दाम, Trump ने Zelenskyy से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा

कीवः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति...

Punjab News: अलग-अलग पार्टियों से 200 परिवार अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

पठानकोटः जैसे-जैसे 2027 के चुनाव नजदीक आने शुरू हो...

Punjab News: कोठी से डॉक्टर का शव बरामद, जल्द होने वाली थी शादी

अबोहरः गांव गिदड़ांवाली में उस समय सनसनी फैल गई,...

गणेश चतुर्थी: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, देखें लालबागचा के राजा की पहली झलक

नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में श्रद्धा...

US में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल के दाम, Trump ने Zelenskyy से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा

कीवः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों और डीजल के उत्पादन...

Punjab News: अलग-अलग पार्टियों से 200 परिवार अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

पठानकोटः जैसे-जैसे 2027 के चुनाव नजदीक आने शुरू हो चुके हैं, कार्यकर्ताओं का फेरबदल भी शुरू हो चुका है।...

Punjab News: कोठी से डॉक्टर का शव बरामद, जल्द होने वाली थी शादी

अबोहरः गांव गिदड़ांवाली में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना जमालपुर इलाके में दो पक्षों के बीच झड़प, तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लुधियाना के...