Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 21 ग्राम हेरोइन और 41,700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय अरविंद पाल और 37 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार के खिलाफ लुधियाना के अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज हैं। वहीं, अरविंद पाल के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में नशा तस्करी, झगड़े और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े केस शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल थे। ANTF के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी।

ऐसे में उन्हें बताया गया था कि दो व्यक्ति दुगरी-धांधरा रोड इलाके में नशे की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और लुधियाना में किन लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी द्वारा अकादमी के विभिन्न...

CM Saini ने ‘हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज: अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा’ कार्यक्रम को किया संबोधित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत-यूके सीईटीए हरियाणा के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलने...