Himachal Govt
Chandigarhअब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में घोड़ों से गश्त के साथ थाना प्रभारी और एरिया डीएसपी रात को भी फील्ड में उतर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के वीडियो बनाकर मीडिया तक पहुंचाए जा रहे हैं। महज चार दिन में पुलिस के इस बदले तेवर को चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जंगल एरिया, खंडहरों और श्मशान घाट के पास बनाए गए नशेड़ियों के अड्डों पर माउंटेड पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल क्षेत्र से लोगों को पकड़ा गया, जिनके पास से 10 रुपए के नोट, फॉइल पर लगा चिट्टा, लाइटर और गर्म करने वाले चम्मच बरामद हुए। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सरकारी कैमरामैन और पुलिसकर्मियों के मोबाइल से हर गतिविधि की वीडियोग्राफी की, ताकि कोर्ट में केस साबित हो सके।

चंडीगढ़ पुलिस ने 82 लोगों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए उन्हें जेल भेजा है। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें ड्रग्स की रिकवरी भी हुई है। पुलिस ने ग्राउंड लेवल पर आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। इस मुहिम में केवल थाना प्रभारी और एरिया डीएसपी ही नहीं, बल्कि सीआरपीएफ की टीम भी साथ है। सीआईडी विंग को भी पूरी तरह एक्टिव किया गया है। सीआईडी की टीम कॉलोनियों में अपने मुखबिरों के जरिए ड्रग सप्लायरों और पैडलरों की सूची तैयार कर रही है।

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के साथ-साथ अब स्थानीय पुलिस सीआरपीएफ के हथियारबंद जवानों को साथ लेकर अलसुबह और देर रात सरप्राइज चेकिंग व रेड कर रही है। शहर में सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए दो या उससे अधिक एनडीपीएस केस वाले अपराधियों को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत एक साल के लिए डिटेन करने की रूपरेखा तैयार की गई है। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बीते वीरवार को नगर निगम के कार्यक्रम नशा मुक्त चंडीगढ़ में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस एक्शन ले तो नशा खत्म हो सकता है। उन्होंने एरिया पार्षदों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नशे को रोकने के लिए आगे आने को कहा था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

चंडीगढ़: हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम...

उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ़: महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का...

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा – Dr. Dharmdev Vidhyarthi

चण्डीगढ़: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी द्वारा अकादमी के विभिन्न...

CM Saini ने ‘हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज: अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा’ कार्यक्रम को किया संबोधित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत-यूके सीईटीए हरियाणा के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलने...