Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: Endeavor कार चालक ने Activa सवार को मारी टक्कर, गर्भवती...

Punjab News: Endeavor कार चालक ने Activa सवार को मारी टक्कर, गर्भवती की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः फिरोजपुर रोड पर स्थित थाना सदर से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार एंडेवर कार ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गाड़ी नानकसर गुरुद्वारा साहिब की मुखी बाबा लक्खा की है। वह गाड़ी से फिरोजपुर की ओर जा रहे थे। एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय आगे जा रही एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला 15 से 20 फुट हवा में उछली और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक महिला 5 महीने से गर्भवती थी। पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।जबकि उसके पति को गंभीर हालत में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को थाने पहुंचाया तो बाबा ने दूसरे गाड़ी मंगवाकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पता चला है कि बलकार सिंह सैलो अडानी के प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करता था। जबकि लवजीत कौर गांव खुखराना में कैलिफोर्निया स्कूल में टीचर थी। मृतका 5 महीने से गर्भवती भी थी। जबकि महिला की एक 5 साल की बेटी भी है। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -