AdvertisementPunjab Government
JalandharLPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, Girls Hostel में Rape का मैसेज...

LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, Girls Hostel में Rape का मैसेज हुआ Viral, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूनिवर्सिटी में हुईं जमकर तोड़फोड़, लगाई आग

जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीती रात छात्रों ने भारी हंगामा किया। एक छात्रा से कथित रेप की सूचना के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बाद रात लगभग 2 बजे छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और भारी तोड़फोड़ की। छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर एक कैंपस में आग भी लगा दी।

प्रदर्शन करते छात्र यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आ गए, जहां गेट पर भी तोड़फोड़ की और उसके बाद चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया और इसे बंद कर दिया। कपूरथला के एसपी गौरव तूरा रात को घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के पास से प्रदर्शन शुरू हुआ और इसकी वजह सोशल मीडिया पर एक मैसेज का वायरल होना है, जिसमें आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा के साथ रेप किया गया है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े, ईंट-पत्थर और गमले फेंके तथा विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। कुछ इमारतों के हिस्सों में आग लगाए जाने की भी सूचना है। हालात बिगड़ने पर विश्वविद्यालय की निजी सुरक्षा व्यवस्था प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में असमर्थ नजर आई।

इस बीच छात्रों ने सोशल मीडिया पर परिसर में हंगामे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। वीडियो में परिसर में अफरा-तफरी और छात्रों का प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। पुलिस फिलहाल वायरल दावे की सत्यता की जांच के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में हुए नुकसान और तोड़फोड़ की स्थिति का जायजा ले रही है।

वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही उन अफवाहों का कड़ा खंडन किया है, जिन्हें विश्वविद्यालय ने झूठा, निराधार और मनगढ़ंत बताया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से छात्रों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है और विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी की ओर से जारी बयान में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिस तरह से इन अफवाहों को प्रसारित किया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि धूमिल करने के लिए जानबूझकर और सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

LPU ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में प्रसारित की जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। विश्वविद्यालय ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित या बढ़ावा दें। विश्वविद्यालय ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाने वाली सूचनाओं पर भरोसा करें तथा सोशल मीडिया और अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अफवाहों या संदेशों के आधार पर कोई कदम न उठाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...