Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पिकअप की चपेट में आने से Cycle सवार की मौत,...

Punjab News: पिकअप की चपेट में आने से Cycle सवार की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस्ती जोधेवाल स्थित राहों रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। खून से लथपथ व्यक्ति के चेहरे पर गाड़ी का टायर गुजरा, जिस कारण उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। देर रात असंख्य लोगों ने थाना मेहरबान के बाहर इक्ट्ठे होकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

मृतक की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और लुधियाना में दर्जी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, देर रात मुस्तकीम राहों रोड पर काम से वापस घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुस्तकीम के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत थाना मेहरबान की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -