Himachal Govt
AmritsarPunjab News: खड़गे की रैली के बाद मैदान के 'शुद्धिकरण' पर छिड़ा...

Punjab News: खड़गे की रैली के बाद मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से रोष जाहिर किया गया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया। डॉ. वेरका ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई को उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जायज ठहराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देश भर के दलित समाज में भारी रोष और गुस्सा है। डॉ. वेरका ने कहा कि कांग्रेस की ओर से भाजपा और खास तौर पर प्रधानमंत्री से माफी की मांग की गई थी। साथ ही कथित तौर पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते वह आज पुलिस कमिश्नर को हल्द्वानी की घटना संबंधी एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन देने पहुंचे हैं।

डॉ. वेरका ने मांग की कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा इस मामले में बनती कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस की ओर से हाई कोर्ट का रुख किया जाएगा और रिट दायर की जाएगी। डॉ. राज कुमार वेरका ने भाजपा और आरएसएस पर दलितों के प्रति कथित मानसिकता के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नफरत के घेरे में लाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Spicjet की 17 घंटे फ्लाइट लेट, गर्मी में बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइन की खराब...

Samay Raina फिर विवादों में, अब बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर की टिप्पणी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉमेडियन समय रैना ने शुक्रवार को इंडियाज...

Punjab News: Influencer Manjeet की मौत के बाद मां ने लगाए आरोप, कहा- पहले पीटा, फिर जला दिया

मोहालीः पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले...

Sara Tendulkar की ग्लोइंग स्किन का राज है ये खास Smoothie, जानें रेसिपी 

सेहत: क्रिकेट के भगवान के तौर पर अपना नाम...

Punjab News: Spicjet की 17 घंटे फ्लाइट लेट, गर्मी में बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइन की खराब सर्विस और फ्लाइट में भारी देरी को लेकर यात्रियों के...

Fit India Ambassdor के तौर पर सम्मानित हुई गौतम गंभीर की बेटी, खेल मंत्री ने दिया सम्मान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: राजधानी के जवाहरलाल नेहरु में आज 'संडेज ऑन साइकिल' का 88वें संस्करण आयोजित किया गया। इस आयोजन...

Samay Raina फिर विवादों में, अब बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर की टिप्पणी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉमेडियन समय रैना ने शुक्रवार को इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का एक और एपिसोड रिलीज किया,...

Punjab News: Influencer Manjeet की मौत के बाद मां ने लगाए आरोप, कहा- पहले पीटा, फिर जला दिया

मोहालीः पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले में नया तथ्य सामने आया है। मंजीत कौर घटना के...